PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने मनाया इंटरनेशनल शेफ डे, जसवीर कौर और किरण ने प्राप्त किया पहला स्थान,

international-chef-day-by-st-soldier-institute-of-hotel-management

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में इंटरनेशनल शेफ डे पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा द्वारा किया गया इस अवसर पर एक अंतरराष्ट्रीय फूड कॉर्नर लगाया गया.

जिसमें देश-विदेश की कुछ चुनिंदा डिशेज प्रस्तुत की गई इस कॉर्नर में अरबी डिशेस को सभी लोगों ने काफी सराहाl अपने संबोधन में ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि सैफ का कार्य बहुत ही नोबल प्रोफेशन है और इस कार्य को करके वह अपनी कला को आने वाली जनरेशन को दे रहे हैं। इस अवसर पर एक इन हाउस सेफ कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमें कुल 15 टीमों ने भाग लिया।

टीमों ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए तरह-तरह के पास्ता, चाइनीस, इंडियन रीजनल फूड, मंचूरियन, विभिन्न सलाद आदि बहुत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया l इस प्रतियोगिता में जसवीर कौर, किरण ने पहला स्थान, चेतन, दमन ने दूसरा, गुरलीन कौर, अरविंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया की खाना हमारे समाज को जोड़ने का काम करता है l हम जब भी किसी फंक्शन या पार्टी में जाते हैं तो अच्छे खाने के साथ-साथ हम मेमोरीज भी एकत्र करते हैं। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने संस्थान के सभी स्टाफ मेंबर्स को इंटरनेशनल शेफ डे की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया l

Latest News