PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब फिर चली गोलियां, दो गुटों में, एक की हुई मौत, 1 गंभीर घायल,

punjab-moga-firing-two-groups-police-action-update-big-breaking-news

PTB Crime न्यूज़ मोगा : मोगा के रत्ना सिनेमा के पास देर रात दो पक्षों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गोली लग गयी। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। अन्य युवकों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है दोनों पक्षों पहले पुरानी रंजिश चल रही थी। जूआ खेलते समय विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रहा है।

.

.

मृतक के पिता जगदीश कुमार ने बताया कि उन्हें, उनके भाई और भतीजे को पिछले एक साल से जान से मारने की धमकियों मिल रही थीं। जिसके चलते कुछ लोगों ने उनके बेटे और भतीजे पर फायरिंग कर दी। वहीं उनके बेटे विकास जिंदल उर्फ वीरू की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल वीर सिंह उर्फ मिट्ठू ने बताया कि रतन सिनेमा के पास जुआ चल रहा था। जहां मृतक पक्ष के लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

.

.

वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल वीर सिंह के मुताबिक, जब विकास जिंदल अपनी बंदूक लोड कर रहा था तो बैकफायर के कारण एक गोली विकास जिंदल के पेट में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना सिटी साउथ के प्रभारी इकबाल हुसैन ने बताया कि दो पक्षों के विवाद के चलते विकास जिंदल एलिस वीरू की मौत हुई है। मृतक और घायलों के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

.

.

Latest News