PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

भारतीय जनता पार्टी ने रॉबिन सांपला को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर किया नियुक्त

bharatiya-janata-party-gave-big-responsibility-to-robin-sampla-appointed-him-on-this-post-jalandhar-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : भाजपा के युवा दलित नेता रॉबिन सांपला को भाजपा अनुसूचित जाति ( एस.सी.) मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करके बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रॉबिन सापला को 5-6 साल बाद यह जिम्मेदारी मिली है। पार्टी में कोई पद न होने के बावजूद रॉबिन संपला ने पार्टी के लिए पंजाब और गुजरात में प्रचार किया। रॉबिन सांपला ने श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी का गठन करके दलित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

.

.

रॉबिन सांपला ने श्री गुरु रविदास संघर्ष कमेटी के माध्यम से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का मुद्दा पंजाब सरकार के समक्ष उठाया कर प्रदर्शन भी किये। उन्होंने चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की भी लहर चलाई। गत वर्ष 15 अगस्त के मौके पर रॉबिन सांपला ने जालंधर से शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां (नवांशहर) तक 300 गाड़ियों का काफिला लेकर गए। इसके अलावा उन्होंने गुजरात में विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।

.

.

जालंधर के लतीफपुरा के उजड़े गए लोगों का मुद्दा एससी कमिशन के पास लेकर गए और उसका हल करवाया। रॉबिन सांपला की इस नियुक्ति से विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट में समीकरण भी बदल सकते हैं। इससे पहले रॉबिन सापला के पास भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, गौ सेवा प्रकोष्ठ पंजाब के उपाध्यक्ष औऱ भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे हैं।

.

.

.

Latest News

Latest News