PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला में हुई फायरिंग को लेकर शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया CM भगवंत मान पर भड़के,

punjab-ludhiana-sultanpur-lodhi-firing-case-sad-leader-bikram-singh-majithia-angry-cm-bhagwant-singh-mann-reaction-gurdwara-sri-akal-bunga-sahib-case

PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : जिला कपूरथला के अधीन पड़ते सुल्तानपुर लोधी में स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग मामले में शिरोमणि अकाली दल बादल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बिना गुरु घर पर गोली चल ही नहीं सकती। इसके जिम्मेवार सीधे तौर पर भगवंत सिंह मान है।

.

.

मजीठिया ने सोशल मीडिया पर गुरुद्वारा में फायरिंग की वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज है। मजीठिया ने लिखा- यह जो वीडियो साझी की गई है, ये कोई INDO-PAK बॉर्डर की नहीं है, बल्कि सुल्तानपुर लोधी की है। इस वीडियो को देख कर मन को बहुत ठेस पहुंची। जब संगत पहले पातशाह धन-धन गुरू नानक साहिब महाजार जी के गुरु पर्व दिवस की तैयारियां कर रही थी और अखंड पाठ साहिब चल रहे थे, उस समय इस तरह की घटना घटित होना बहुत ही निंदनीय है।

.

punjab-ludhiana-sultanpur-lodhi-firing-case-sad-leader-bikram-singh-majithia-angry-cm-bhagwant-singh-mann-reaction-gurdwara-sri-akal-bunga-sahib-case

.

यह घटना प्रशासन और सरकार की नालायकी और मानसिकता को दर्शाती है। CM के आदेश के बिना गुरु घर पर गोली चल ही नहीं सकती। इसका सिधा जिम्मेवार भगवंत सिंह मान है। SSP कपूरथला को सस्पेंड करना चाहिए। इंद्रा गांधी की तरह आज गुरु घर पर CM भगवंत मान के आदेश के बाद गोलियां चलाई, 1984 का समय याद करवा दिया है, जो बहुत ही दुखद और न असहनीय है। श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार साहिब को निवेदन करते हैं कि इस घटना को गुरु नानक साहिब जी के पवित्र स्थान के साथ जुड़े होने के कारण पंथक रिवायतों के मुताबिक तुरंत कार्रवाई की जाए।

.

.

आपको बता दें कि कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर गुरुवार सुबह पुलिस और निहंगों के बीच फायरिंग हो गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि DSP समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ गुरुद्वारा खाली करवा दिया गया है। पुलिस को गुरुद्वारे से 2 हथियार भी मिले हैं। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि DSP समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

.

गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर 2 गुटों में विवाद चल रहा है। पुलिस ने कब्जा करने वाले 10 निहंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना थी कि इस केस की FIR में शामिल कुछ निहंग इस गुरुद्वारे में छिपे हुए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस गुरुद्वारे में पहुंची। इस दौरान निहंगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। माहौल बिगड़ा तो पुलिस ने ​स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

.

Latest News