PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दुःखद ख़बर, एक ही परिवार के पांच लोगों ने उठाया खौफनाक कदम, इस वजह से थे परेशान,

five-people-same-family-committed-suicide-hanging-were-troubled-the-harassment-money-lender-big-shocking-news

PTB Sad न्यूज़ तुमकुरु : प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अत्यधिक ब्याज दरों और उत्पीड़न के कारण कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की घटना हुई, पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना तुमकुरु शहर में रविवार रात सामने आई और पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 

.

.

जांच में पता चला कि परिवार पर आरोपी का 1.5 लाख रुपए बकाया था। तुमकुरु शहर के सदाशिवनगर इलाके में कबाब विक्रेता गरीब साब (36), उनकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके आवास पर लटके हुए पाए गए। गरीब साब ने अपनी जिंदगी खत्म करने से 5.22 मिनट पहले दो पन्नों का डेथ नोट छोड़ा था और एक वीडियो भी बनाया था।

.

five-people-same-family-committed-suicide-hanging-were-troubled-the-harassment-money-lender-big-shocking-news

.

वीडियो में, उन्होंने बताया कि कैसे उसी इमारत के भूतल में रहने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार को प्रताड़ित किया और उन्हें चरम कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर से विशेष अनुरोध किया। परमेश्वर तुमकुरु जिले के रहने वाले हैं। गरीब साब ने मरने से पहले वीडियो में कहा था कि,

.

.

ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला कलंदर राक्षस है और वह उसक पत्नी और बच्चों पर अत्याचार करता है और उनके साथ मारपीट करता है। कलंदर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करता है। उन्होंने वीडियो में कहा, मेरी पत्नी और बच्चे डरते हैं कि अगर मैं मर गया, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मेरी पत्नी और बच्चे भी मेरे साथ आत्महत्या कर रहे हैं। इस संबंध में तिलक पार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

.

.

Latest News