PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

2000 रुपये के नोटों को लेकर आई बड़ी ख़बर, जाने पूरा मामला,

2-7-of-rs-2000-rupee-banknotes-still-in-circulation-here-how-you-can-deposit-or-exchange

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : 2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की आखिरी तिथि के दो महीने बाद बाजार में अब भी 2.7% नोट बचे हुए हैं। इसका मतलब है कि आरबीआई की ओर से 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने की आखिरी तारीख अक्तूबर 7 (शनिवार) थी।

.

.

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार जिस दिन 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया गया यानी 19 मई 2023 को चलन में 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट मौजूद थे। वहीं 30 नवंबर के दिन बाजार में करीब 9,760 करोड़ रुपये के नोट शेष रह गए। आपको बता दें कि 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद भी आरबीआई के 19 इश्यू कार्यालय से बदला या अपने खाते में जमा किया जा सकता है। 

.

.

एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदलवा सकते हैं। आरबीआई के ये इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बंगलूरू, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम हैं। आम लोग 2000 रुपये के नोट इंडिया पोस्ट के जरिए भी आरबीआई के इश्यू कार्यालय को भेजकर अपने खाते में जमा करवा सकते हैं।

.

.

.

.

Latest News