PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शादी के वक्त गर्भवती थी दुल्हन, फिर भी ऑन दी स्पॉट दूल्हा परिवार ने मांगी गाड़ी और कैश, FIR हुई दर्ज, जाने पूरा मामला,

haryana-ambala-groom-asked-car-and-cash-marriage-bride-said-made-pregnant-through-physical-relations-later-started-blackmailing

PTB Shocking न्यूज़ अंबाला : शादी में ऑन दी स्पॉट गाड़ी व 15 लाख कैश मांगने के मामले में दुल्हन ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुल्हन का आरोप है कि सगाई के बाद ही गगनीत सिंह उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा था। कहता था कि अब हमारी शादी हो जाएगी। यह कह-कहकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई और फिर आनन फानन में शादी तय की गई।

.

दुल्हन ने बताया कि आरोपी पति गगनीत के पास उन दोनों की कुछ पर्सनल फोटो-वीडियो भी हैं, जिसको लेकर उसे बार-बार ब्लैक मेल किया जा रहा है। आरोपी कहता था कि अगर शादी में कम दहेज मिला और गाड़ी नहीं मिली तो मैं रिश्ता तोड़ दूंगा। अब यही किया गया। केस में पुलिस ने रेप की धारा भी लगाई है। बदनाम करने की धमकी दी गई। कहता था कि मुझे जो तेरे साथ करना था वह कर लिया।

.

haryana-ambala-groom-asked-car-and-cash-marriage-bride-said-made-pregnant-through-physical-relations-later-started-blackmailing

.

साहा थाना पुलिस ने दुल्हन की शिकायत पर पति गगनीत सिंह, देवर जसनीत सिंह और सास बलजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुल्हन ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी पल्लेदार मोहल्ले निवासी गगनीत सिंह के साथ गुरुवार को RD फार्म में शादी हुई थी,लेकिन विदाई के दौरान ससुराल वालों ने वरना गाड़ी का टॉप मॉडल और 15 लाख रुपए कैश देने की डिमांड रख दी। जब उसके घर वालों ने इसका विरोध किया तो पति गगनीत सिंह और उसके भाई जसनीत सिंह ने उसके भाइयों पर तलवार से हमला बोल दिया।

.

हमले में उसकी मां व दो भाइयों को चोटें आई हैं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पति गगनीत सिंह उसे छोड़कर बारात वापस ले गए। गगनीत की मां के बलजीत कौर के पास उसका पर्स है, जिसमें सारे गहने और मोबाइल हैं। दुल्हन ने बताया कि उसका गगनीत सिंह के साथ पिछले लंबे समय से रिलेशन था। घर वालों को जब पता चला तो 14 अप्रैल को मिर्ची होटल में सगाई कराई थी। सगाई में भी उसके परिजनों ने लाखों रुपए खर्च किए थे।

.

.

दुल्हन ने बताया कि उसने परिजनों को बताया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद उसके घर वालों ने गगनीत सिंह की मां और दादी से बात की। तब गगनीत की दादी ने कहा था कि बच्चे हैं गलती हो जाती है। हम इनकी जल्द शादी कर देंगे। जल्दबाजी के चलते उनकी हफ्तेभर में शादी तय हुई। 30 नवंबर को RD फार्म तेपला में शादी रखी गई थी। उसे लगा था कि अब शादी तय हो गई है अब कोई ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन गगनीत उसे बार-बार फोटो-वीडियो को लेकर तंग कर रहा था।

.

कहता रहा कि अपने भाइयों को बोलकर शादी में गाड़ी और कैश दिला। मुझे अपने भाई जसनीत सिंह की ऑस्ट्रेलिया में फीस भरनी है। आरोपी वरना गाड़ी और 15 लाख रुपए कैश देने का दबाव बना रहे थे। शादी के दौरान फेरे होने के बाद गगनीत, उसके भाई जसनीत, मां और दादी ने खाना खाते समय विदाई से पहले हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी यही नहीं रुके और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। पति ने धमकी देते हुए कहा कि तेरी फोटो और वीडियो वायरल करूंगा। उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323,506,498-A व 376 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

Latest News