PTB Big न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी जी और छोटे साहिबजादों बाबा फतेह सिंह, बाबा जोरावर सिंह की कुर्बानी को समर्पित शहीदी सभा के दूसरे दिन पंजाब CM भगवंत मान अपनी अपनी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर संग माथा टेकने के लिए पहुंचे।
. .सीएम ने दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद संगत से मुलाकात की। यहां उन्होंने शहीदों को नमन कर कहा कि दुनिया में ऐसी कुर्बानी की मिसाल कहीं नहीं देखने को मिलती है। आज भी जब इतिहास का वर्णन किया जाता है तो यहां के शहीदों को पहले याद किया जाता है।
.
.सीएम ने कहा कि जालिमों ने छोटे-छोटे बच्चों को कई प्रकार के यातनाएं देकर शहीद किया, जिसको सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शहीदों की शहादत के आगे हम पैरों धूल भी नहीं हैं। इस पवित्र धरती पर देश-विदेश से संगत शहादत को सलाम करने आती है। मैं भी अपने परिवार के साथ यहां सर झुकाने के लिए आया हूं।
. .मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगत से कहा कि महान शहीदों की शहादत से वह समाज में बदलाव लाने पर जोर दें। लोगों को सद बुद्धि दे ताकि वे अपने काम से पंजाब का भला कर सकें। अगर लोगों ने उन्हें सेवा का मौका दिया है तो वे चाहते हैं कि कुछ ऐसे काम करें ताकि लोगों के जीवन में बदलाव आ सके। यही उनका सबसे बड़ा पुण्य होगा।
. .








































