PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह के समय ट्रक ऑपरेटर यूनियन द्वारा दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की कॉल दी गई थी, जिसका समय सुबह 11 बजे जालंधर के रामामंडी चौक में रखा गया था। इसे लेकर शहर में दोबारा से माहौल गड़बड़ा गया था।
. ..
इस बात का पता चलते ही जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा खुद फील में उतरे और तुरंत रामामंडी इलाके में दलबल के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शहर में किसी प्रकार का कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि उतरी ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधु ने कहा था कि हड़ताल को वापस नहीं लिया गया है। ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार हिट-एंड-रन कानून को वापस नहीं लेती।
.
आपको यह भी बता दें कि हैप्पी संधू ने कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कानून सिर्फ ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ नहीं, बल्कि हर उस ड्राइवर के खिलाफ जो अपनी गाड़ी ही चला रहा हो। 5 जनवरी की फिल्लौर के पास ट्रक ऑपरेटरों को इकट्ठा किया जाएगा। हैप्पी संधू ने कहा था कि हम आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इसे लेकर भारतीय ट्रक यूनियनों से भी बातचीत की जाएगी। जिसके बाद से दोबारा शहर में पेट्रोल डीजल को लेकर काफी डर बन रहा था।
. .बता दें कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बाद शहर में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोगों में हाहाकार मच गया था। शहर के 90 प्रतिशत पेट्रोल पंप खाली होने के बाद डीसी विशेष सारंगल द्वारा ट्रक यूनियन के साथ मीटिंग की गई और फिर हड़ताल खत्म करने का भी ऐलान किया गया था। इसे लेकर डीसी ने कहा था कि जालंधर से पूरे राज्य के लिए 169 ऑयल टैंकर रवाना कर दिए गए थे। मगर सुबह फिर से हड़ताल की कॉल दी गई है। इसे लेकर रामामंडी चौक में प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
.








































