PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर-फगवाड़ा सड़क मार्ग पर बने Eastwood से आई बड़ी ख़बर, बना दहशत का माहौल, जाने पूरा मामला,

attack-on-asi-sukhdev-singh-on-duty-in-eastwood-jalandhar-phagwara-road

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / फगवाड़ा : फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे नंबर 1 पर बने सबसे प्रसिद्ध Mall यानि Eastwood से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों की टोली ने सरेआम लोगों की मौजूदगी में पुलिस थाना सदर में कार्यरत और eastwood में ड्यूटी पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल ASI सुखदेव सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है जहां उसका डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घायल ASI Sukhdev Singh की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में आरोपी हमलावर युवकों, जिनकी पहचान पलविंद्र सिंह निवासी परागपुर जालंधर, दमन और इनके साथ मौके पर मौजूद रहे 4 अन्य अज्ञात साथी युवकों के तौर पर है के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पलविंद्र सिंह निवासी परागपुर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अन्य आरोपी युवक अभी पुलिस गिरफ्तारी से बाहर बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ASI सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह east wood सीनियर पुलिस अधिकारियों के आदेशों की पालना करते हुए जनता की सुरक्षा हेतु ड्यूटी पर तैनात था,

.

.

इस दौरान कुछ युवक आये और मौके उनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और जब उसने इसे कायदे में रहने को कहा तो आरोपियों ने कार से तेजधार हथियारनुमा चीज निकालकर लोगों की उपस्थिति में उसके साथ ही मारपीट करते हए उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

.

.