PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर पुलिस की बड़ी करवाई, ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू को लिया हिरासत में, पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा,

punjab-jalandhar-truck-union-meeting-with-police-commissioner-ips-swapan-sharma

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर सीपी स्वप्न शर्मा और इंडियन ऑयल के अधिकारी राजन बेरी द्वारा मीटिंग की गई। उन्होंने कहा कि शहर में कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने संधू को रामामंडी के पास से हिरासत में लिया है। जिसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

.

पंजाब के जालंधर में आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन द्वारा दोबारा प्रदर्शन शुरू करने की कॉल दी गई थी। इसका समय सुबह 11 बजे रामामंडी चौक पर रखा गया था। मगर, कमिश्नरेट पुलिस द्वारा हड़ताल की कॉल देने वाले उत्तरी ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू को धरना स्थल से हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद रामामंडी के पास भारी फोर्स तैनात कर दी गई।

.

.

प्रदर्शन की खबर फैलते ही पूरे शहर में दोबारा पैनिक क्रिएट हो गया। हालांकि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा है कि शहर में किसी प्रकार का कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। हमारी यूनियन प्रधान से बातचीत हो गई है। उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद सहमति बनाई है।

.

.

बता दें कि उत्तरी ट्रक यूनियन प्रधान हैप्पी संधू ने मंगलवार शाम को बयान दिया था कि हड़ताल को वापस नहीं लिया गया है। ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार हिट एंड रन कानून को वापस नहीं लेती। जिसके बाद सुबह करीब साढ़े 11.30 बजे जब रामामंडी चौक के पास यूनियन प्रधान अपने लोगों के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे तो, पुलिस ने उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया।

.

बता दें कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बाद शहर में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लोगों में हाहाकार मच गया था। शहर के 90 प्रतिशत पेट्रोल पंप खाली होने के बाद डीसी विशेष सारंगल द्वारा ट्रक यूनियन के साथ मीटिंग की गई और फिर हड़ताल खत्म करने का भी ऐलान किया गया था। इसे लेकर डीसी ने कहा था कि जालंधर से पूरे राज्य के लिए 169 ऑयल टैंकर रवाना कर दिए गए थे।

.

मगर, सुबह फिर से हड़ताल की कॉल दी गई। इसे लेकर दोपहर के वक्त जालंधर डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि यूनियनों ने धरना खत्म कर दिया है। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी। नए वर्ष की शुरुआत से ही ट्रक ड्राइवरों ने नए कानून हिट एंड रन के चलते देशभर में हड़ताल शुरू कर दी थी। ज्यादा पेट्रोल किसी भी वाहन में नहीं डाला जा रहा है।

.

कई पेट्रोल पंपों को ज्यादा भीड़ होने के कारण बंद कर दिया गया था। भीड़ इतनी बढ़ गई कि पेट्रोल पंपों के बाहर बैरिकेडिंग करनी पड़ी थी। अपने वाहनों में लोग दूर-दूर से पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे थे। शहर में पेट्रोल पंपों के बाहर सुबह से ही बड़ी-बड़ी लाइनें लगी हुई थी।