PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अरविंद केजरीवाल की अब मोहल्ला क्लीनिकों के मामले में बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई करेगी जांच,

cm-delhi-arvind-kejriwal-increased-orders-cbi-inquiry-into-fake-tests-in-mohalla-clinics-lg-approved-big-news

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक और मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के आरोपों की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि लैब के फायदे के लिए फर्जी टेस्ट कराए जा रहे थे। इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक और

.

.

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ‘दावा घोटाले’ का भी आरोप लगा और एलजी पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुके हैं। एलजी ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘फेक लैब टेस्ट’ के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बिना मरीज के ही टेस्ट कराए जा रहे थे। मरीजों की एंट्री में फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज किए गए। खबर लिखे जाने तक दिल्ली सरकार की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

.

.

राजभवन सूत्रों के मुताबिक, लाखों फर्जी टेस्ट के बदले निजी लैब्स को पेमेंट दिया गया। दिल्ली के गरीबों के नाम पर अरबों का घोटाला किया गया। यह भी आरोप है कि मोहल्ला क्लीनिक में बहुत से डॉक्टर पहले से रिकॉर्ड वीडियो के आधार पर गलत तरीके से उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। नॉन-मेडिकल स्टाफ की ओर से मरीजों को टेस्ट और दवाइयां लिखी जा रहीं थीं।

.

.

एलजी की ओर से की गई नई सिफारिश के बाद एक बार फिर अरविंद केजरीवाल सरकार और राजभवन के बीच तनातनी बढ़ सकती है। एलजी ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट की जांच की सिफारिश ऐसे समय पर की है जब केंद्रीय जांच एजेंसी पहले से ही अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ कई जांच में जुटी है, जिनमें कथित शराब घोटाला सबसे प्रमुख है। खुद अरविंद केजरीवाल को ईडी तीन बार तलब कर चुकी है। आम आदमी पार्टी को आशंका है कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

.

.