PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में एचीवर्ज ‘-डे-2024 का आयोजन

achievers-day-2023-24-in-hmv-collegiate-school

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : छात्रों की शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों का जश्न मनाने हेतु एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मानित समारोह एचीवर्ज डे-2024 का आयोजन प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रभावशाली मार्गदर्शन अधीन उत्साहपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम सर्वमंगल कामना हेतु ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।

.

तत्पश्चात सभागृह में उपस्थित सर्वजनों ने डीएवी गायन में प्रतिभागिता की गई। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप उपस्थित श्रीमती गुरिंदरजीत कौर, प्राचार्या गर्वमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू गार्डन, जालंधर एवं श्री सुनील शर्मा, प्राचार्य शिशु माडल स्कूल भूलत्थ, श्रीमती राजिंदर कौर, वाइस प्रिंसिपल गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,जालंधर का स्वागत प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन, डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक एवं स्कूल कोआर्डिनेटर की ओर से ग्रीन प्लांटर भेंट कर अभिनन्दन किया गया।

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने उपस्थित प्रतिष्ठित अतिथियों, स्कूल कोआर्डिनेटर, अध्यापकों एवं छात्राओं का स्वागत किया एवं एचीवर्ज डे का हिस्सा बनने पर गर्व अनुभव करते हुए कहा कि जो शैक्षणिक व अशैक्षणिक उपलब्धियां आपने प्राप्त की हैं, उन सबके पीछे आपके गुरुजनों एवं माता-पिता का योग्यात्मक सहयोग है, जिसे हम एचीवर्ज-डे के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य पर केन्द्रित रहते हुए निरंतर अग्रसर रहते हुए अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है क्योंकि वैश्विक स्तर पर स्वयं पर कार्य करना एक सतत् प्रक्रिया है।

.

अंत में उन्होंने छात्राओं को नैतिक मूल्यों, संस्कारों को अपने व्यक्तित्व में एक विशेष स्थान देने के लिए प्रेरित किया ताकि वे एक अच्छे नागरिक बनते हुए राष्ट्र एवं संस्था का नाम रोशन करें। मुख्यातिथि श्रीमती गुरिंदरजीत कौर ने पिछले 23 वर्षों से खेलों में ओवरऑल ट्राफी जीतकर समृद्ध विरासत को बनाए रखने के लिए एचएमवी को बधाई देते हुए अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को जीवन के प्रति सही दृष्टिकोण अपनाने, पर्यावरण और समाज के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और इस बात पर काोर दिया कि प्रतिस्पर्धा को सही भावना से लिया जाना चाहिए और हर दिन को जीवन का एक उपलब्धि दिवस बनाना चाहिए।

.

उन्होंने विजेताओं को यह कहते हुए बधाई दी कि नैतिक मूल्य और संस्कार हमारे व्यक्तित्व का सबसे अच्छा आभूषण है जिनसे अपने-आप को शृंगारित करें और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। श्री सुनील शर्मा ने छात्राओं को एकाग्रता, निरंतरता से जीवन में कड़ी मेहनत करने और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा मरवाहा ने गणमान्य अतिथियों और प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन का अभिनंदन करते हुए स्कूल द्वारा शैक्षणिक, अशैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में प्राप्त अभूतपूर्व उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं उन्होंने परमपिता परमात्मा, डीएवी संस्था के महान सुधी विद्वानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के अदम्य सहयोग की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

.

इस अवसर मुख्यातिथि एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने एचीवर्ज की श्रेणी में लगभग 250 छात्राओं को बोर्ड व स्कूल की गतिविधियों एवं स्कूल की परीक्षाओं में विभिन्न पद प्राप्त करने पर पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और स्टूडेंट कौंसिल के अन्तर्गत हैड गर्ल, ज्वाइंट हैड गर्ल, सी आर, आफिस बियरर एवं टास्क फोर्स की छात्राओं को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। बैस्ट स्टूडेंट आफ द ईयर का पुरस्कार सृष्टि जैन एवं बैस्ट प्लेयर आफ द ईयर का पुरस्कार रवीना को प्रदान कर सम्मानित किया गया।

.

धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अरविन्दर बेरी ने ज्ञापित करते हुए सर्वजनों का तहे दिल से धन्यवाद किया एवं पुरस्कृत छात्राओं को बधाई दी। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर कालेज एवं कॉलेजिएट स्कूल के अध्यापकगण और नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

.

.

Latest News