PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

पंजाब में खोए जनाधार को पाने के लिए सुखबीर बादल उतरे मैदान में, शुरू की “पंजाब बचाओ यात्रा” की शुरू

shiromani-akali-dal-president-sukhbir-singh-badal-punjab-bachao-yatra-begins

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में हर राजनीतिक दल जुटा हुआ है। इस तैयारी के बीच पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है। सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और अरदास की। इसके बाद सुखबीर बादल सीधे अटारी पहुंचे। वहां किसानों ने उन्हें उनकी शर्तें मानने पर समर्थन देने की बात कही।

.

.

किसानों ने सरहद पर लगी कंटीली तारों के पार उनकी जमीनों के मसले को उठाया। सुखबीर बादल ने भी वादा किया कि सरकार बनने के बाद उनकी मुश्किलों का हल निकाला जाएगा। सुखबीर बादल खुद यात्रा को लीड कर रहे हैं और प्रदेश के 47 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। जो हर दिन दो विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। साथ ही साथ फिरोजपुर, अमृतसर, भटिंडा और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्रों से भी गुजरेगी।

.

.

इन चार लोकसभा क्षेत्रों में से दो पर अकाली दल और दो पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। अकाली दल का सियासी आधार इन्हीं चारों क्षेत्रों में टिका हुआ है। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कल पार्टी की ओर से 1 फरवरी को शुरू होने वाली पंजाब बचाओ यात्रा का कैलेंडर जारी किया था। इसमें पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी सरकार की सभी मोर्चों पर पूर्ण नाकामी को दर्शाया गया है।

.

.

.

Latest News