PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, दो गुटों में चली गोलियां, एक की हुई मौत, CCTV फुटेज में लड़ते दिखे आरोपी, फैली सनसनी,

amritsar-firing-case-fight-against-comments-flying-kites-cctv-video-sultanwind-road

.

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। पतंगबाजी और उसके बाद कमेंटबाजी। मामला इतना बढ़ा कि दो गुट रात 8 बजे एक दूसरे को देखने के लिए अमृतसर के आजाद नगर में इकट्‌ठे हो गए। इसी बीच गोली भी चली, जिसने एक युवक की जान ले ली है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

.

.

घटना अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित आजाद नगर नजदीक तूत साहिब गेट की है। रविवार को आजाद नगर में लोग अपनी छतों पर पतंगबाजी कर रहे थे। पतंग का पेंच फंसा तो एक ने दूसरे की पतंग काट दी। कमेंटबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। छतों से शुरू हुई बहस रात 8 बजे सड़क पर शुरू हो गई। एक गुट युवक और तेजधार हथियार लेकर आजाद नगर पहुंच गया।

.

.

बहस हुई और तलवारें भी चलीं। इसी बीच एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। फायरिंग की तो हरमनजीत सिंह की पीठ पर लगी। हरमनजीत सिंह को उसी समय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद परिवार हरतेज अस्पताल ले गया। अस्पताल में इलाज के दौरान हरमनजीत की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के शॉट्स को कब्जे में ले लिया है।

.

.

कंट्रोल रूम से थाना बी डिवीजन को गोली चलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। थाना बी डिवीजन के एसएचओ ने जानकारी दी कि हरमनजीत सिंह की अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की सीसीटीवी सामने आई है। उन्हें आइडेंटिफाई कर लिया गया है। पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

.

.