PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब की भाखड़ा नहर में सिलिंडरों से भरी गाड़ी गिरी, ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बहा,

punjab-vehicle-loaded-with-cylinders-fell-into-the-bhakra-canal

.

.

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पंजाब के पटियाला क्षेत्र के कस्बा शुतराणा में गैस सिलिंडरों की भरी एक पिकअप गाड़ी चालक समेत भाखड़ा नहर में गिर गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण चालक आगे बह गया। गोताखोरों की ओर से फिलहाल नहर में तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कौशल गैस एजेंसी पातड़ा की सिलिंडरों से भरी गाड़ी भाखड़ा नहर की पटरी पर खन्नौरी से शुतराणा कस्बे की तरफ आ रही थी।

.

.

इसी बीच गांव नाईवाला के नजदीक अचानक गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह की तलाश शुरू कर दी है। थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी चालक गुरदित्त सिंह पातड़ां की घुमियार बस्ती का रहने वाला है। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि भाखड़ा नहर में बड़ी गिनती में गैस सिलिंडर बहे जा रहे हैं,

.

.

.

तो पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत गोताखोरों को बुलाकर सिलिंडरों की सप्लाई वाली गाड़ी व चालक गुरदित्त सिंह की तलाश शुरू की। गाड़ी तो मिल गई है, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण फिलहाल चालक नहीं मिल पाया है। उधर, गैस एजेंसी के मालिक कपिल कौशल ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 70 के करीब सिलिंडर थे, जो पानी में बह गए हैं।

.

.

.