PTB News

Latest news
पीएसईबी जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आइवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने बी वाक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर VI के जी एन डी यू... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू...

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लंडा गैंग के अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़,

jalandhar-commissionerate-police-busted-the-interstate-arms-smuggling-network-of-landa-gang

17 हथियार और 33 मैगजीन सहित तीन को किया गिरफ्तार,

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अन्य खुफिया ऑपरेशन में खतरनाक गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद की हैं। इस पुरे मामले का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह बहुत विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सात दिनों तक चलने वाला ऑपरेशन था।

.

.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया था जिसके तहत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान कुणाल, गुरलाल और परवेज के रूप में हुई है। स्वपन शर्मा ने बताया कि कुणाल फिरोजपुर का रहने वाला है और उस पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थों तस्करी के सात मामले चल रहे हैं। इसी तरह गुरलाल और परवेज पट्टी के रहने वाले चचेरे भाई हैं और उनकी उम्र लगभग 20 साल के करीब है।

.

jalandhar-commissionerate-police-busted-the-interstate-arms-smuggling-network-of-landa-gang

.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हथियारों की आपूर्ति मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कुणाल ने की थी। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार गुरलाल का भाई शरणजीत, जो इस समय जेल में है, अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरदेव गिल और लखबीर सिंह लंडा का करीबी है, जो जबरन वसूली और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं।  स्वपन शर्मा ने कहा कि लंडा और गिल इस रैकेट के संचालक हैं और उन्होंने कहा कि इंदौर के कुणाल को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए गए थे।

.

.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने .32 बोर की 12 पिस्तौल, 5.34 बोर की पांच पिस्तौल, 33 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि ये हथियार तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में विभिन्न स्थानों से जब्त किए गए थे और ये हथियार मोगा, फिरोजपुर और तरनतारन जिलों में फैले लंडा के साथियों के लिए थे।  श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और अन्य विवरण बाद में साझा किया जाएगा।

.

.