PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी

पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार

major Punjab police crackdown on corruption two SHO

PTB Big न्यूज़ तरनतारन : DGP Punjab IPS Gaurav Yadav के आदेश पर तरनतारन पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए 2 एस.एच.ओ. और दो बिचौलियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दर्ज मामलों में एक आरोपी के परिवार वालों से जांच के दौरान गैर-कानूनी फायदे पहुंचाने के लिए कुल 7 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में की गई है।

.

.

इस बारे में जानकारी देते हुए SSP सुरिंदर लांबा ने बताया कि थाना वल्टोहा के SHO व SI बलजिंदर सिंह द्वारा गुरमीत सिंह उर्फ गीतू को मामले की जांच के दौरान गैर-कानूनी फायदे पहुंचाने के बदले उसके परिवार वालों से रॉबिन सिंह के जरिए 3 लाख रुपये की रिश्वत ली। इसी तरह, थाना कच्चा-पक्का के एस.एच.ओ. एस.आई. किरपाल सिंह, जिन्होंने कुछ दिन पहले चार्ज संभाला था,

.

.

पर पूरन सिंह के जरिए उक्त आरोपी के परिवार वालों से 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। रॉबिन सिंह और पूरन सिंह पर इन कथित लेन-देन में बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है। SSP ने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए SI कृपाल सिंह, SHO पुलिस स्टेशन कच्चा-पक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी तीन आरोपी एस.आई. बलजिंदर सिंह, रॉबिन सिंह और पूरन सिंह फरार हैं। SSP ने बताया कि

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की बट, जनता ने किया चक्का जाम

.

गुरमीत सिंह उर्फ गीतू के खिलाफ NDPS के तहत 2 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से तारीख 01.09.2026 का मामला पुलिस स्टेशन वल्टोहा से जुड़ा है, जिसमें 14 किलो 110 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। इसी तरह 02.09.2026 को पुलिस स्टेशन कच्चा पक्का में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 2 किलो अफीम बरामद की गई थी। मामले की आगे की जांच DSP भिखीविंड अतुल सोनी कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टूटीं टांगें