PTB News

Latest news
पीएसईबी जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आइवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने बी वाक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर VI के जी एन डी यू... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਮਿਊਜਿਕ ਵੋਕਲ) ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮ... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के किकबॉक्सरों ने सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक, केसरी ग्लोबल स्कूल जालंधर में बड़े उत्साह से मनाया गया 12 सितंबर 2026 को दादा-दादी दिवस, चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में ‘चेयरमैन क्रिकेट ग्राउंड’ का उद्घाटन, नाइट क्रिकेट मैचों का आ... एच.एम.वी. की छात्राओं ने (PGDFS), Semester II,यूनिवर्सिटी परीक्षाओं (मई 2026) में टॉप तीन स्थान हासि... वासल एजुकेशन का संकल्प: शिक्षकों के सशक्तिकरण ,विद्यार्थियों और सभी कर्मचारियों के समग्र विकास पर के... पंजाब पुलिस के 2 SHO पर लगा लाखों की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप, एक गिरफ्तार पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू...

जालंधर के लोगों के लिए बड़ी ख़बर, इस दिन आदमपुर एयरपोर्ट से शुरू होंगी उड़ानें, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन : सांसद सुशील रिंकू,

good-news-jalandhar-adampur-airport-to-be-inaugurated-by-pm-modi-on-this-date-mp-sushil-rinku

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : लोक सभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की कड़ी मेहनत आखिरकार सफल होती दिखाई दे रही है क्योंकि 2 मार्च को आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू होने जा रही हैं। ये जानकारी सांसद सुशील रिंकू ने खुद सांझा करते हुए बताया कि इससे न सिर्फ जालंधर ब्लकि पूरे दोआबा क्षेत्र के लोगों को एक बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि स्टार वन कंपनी की तरफ से पहली फ्लाईट शुरू की जाएगी, जिसके बाद यहां से निरंतर फ्लाइटें चलती रहेंगी।

.

.

उन्होंने कहा कि ताजा जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी 2 मार्च को देशभर के कई घरेलू एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसमें आदमपुर एयरपोर्ट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस एयरपोर्ट को सिविल टर्मिनल का निर्माण 125 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है, जिसमें यहां हर तरफ की बढ़िया सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र एनआरआई हब और औद्योगिक नगरी के तौर पर प्रख्यात है, यहां से बड़े शहरों के साथ एयर कनेक्टिविटी काफी मायने रखती है।

.

.

उन्होंने कहा कि काफी समय से यहां से फ्लाइट्स बंद पड़ी हुई थी और अब तो नया टर्मिनल भी बनकर तैयार हो चुका है। हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सांसद रिंकू को बताया था कि आदमपुर से हिंडन, श्री नांदेड़ साहिब, बैंगलोर, कोलकाता और गोवा के लिए रूट विभिन्न एयरलाइंस को अलॉट हो चुके हैं, जोकि जल्द ही यहां से फ्लाइट्स सर्विस शुरू कर देंगी। सांसद ने आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ लगातार बैठकें कर इसे जल्द शुरू करवाने के काफी प्रयास किये हैं,

.

.

जिनकी बदौलत यहां फ्लाइट सर्विस फिर से शुरू करने के काम में काफी तेजी आई। सांसद ने केंद्र सरकार से मांग रखी है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने का फैसला भी जल्द लिया जाए क्योंकि यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मसला है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा में पहले ही इस संदर्भ में प्रस्ताव पारित हो चुका है। उल्लेखनीय है कि सुशील रिंकू ने संसद में भी आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने का मुद्दा उठाया था।

.

.