PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 457 युवाओं को बांटे आज नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी प्रेरणा,

cm-punjab-bhagwant-mann-will-give-457-appointment-letters-distribution-celebration-program

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से 457 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने चंडीगढ़ के सेक्टर-35 निकाय भवन में पहुंचे CM भगवंत मान ने विरोधी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने उन पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब के चार नेता सुबह उठते ही उन्हें गालियां निकालना शुरू कर देते हैं। इनमें सुखबीर सिंह बादल, प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।

.

cm-punjab-bhagwant-mann-will-give-457-appointment-letters-distribution-celebration-program

.

उन्होंने कहा कि इसका कारण यह है कि इन्होंने कभी सोचा नहीं था कि आम घरों के लड़के उनकी कुर्सियों पर आकर बैठ जाएंगे। उन्होंने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पिता बैंड मास्टर थे। वह विवाह शादियों में बैंड बजाते थे, लेकिन हरभजन सिंह दो विभागों के मंत्री हैं। यह चीज इनसे बर्दाश्त नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अकाली दल परिवार बचाओ यात्रा निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे इन लोगों की गालियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

.

cm-punjab-bhagwant-mann-will-give-457-appointment-letters-distribution-celebration-program

.

​​​​​​​वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू को उन्होंने विवाह शादियों में दिए जाने वाले सूट की तरह बताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की खराब किस्मत है कि उन्होंने यह सूट खोल लिया है। अब वह सूट न तो दोबारा लिफाफे में डाला जा रहा है और न ही सिलवाया जा रहा है। CM भगवंत मान ने कहा कि अब तक उनकी सरकार ने 40 हजार नौकरियां दी हैं। एक आदमी गिना दो, जिसने पैसे देकर या सिफारिश के दम पर नौकरी हासिल की हो। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सारे पंजाबी खास हैं।

.

cm-punjab-bhagwant-mann-will-give-457-appointment-letters-distribution-celebration-program

.

उन्होंने युवाओं को कहा कि पुरानी असफलताओं को भूल जाओ और हमेशा आगे बढ़ो। उन्होंने बताया कि वह पहला चुनाव लहरागागा से हार गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, उसके बाद यहां तक पहुंचा हूं। सीएम ने युवाओं को कहा कि उन्हें बिना किसी सिफारिश से नौकरी मिली है। ऐसे में आपको भी एक नसीहत है कि ईमानदारी से काम करें। आपको कोई नोटिस नहीं आएगा। अपनी नौकरी को कभी छोटा नहीं समझना है। अपनी हमेशा वैल्यू बनाकर रखनी है।

.

cm-punjab-bhagwant-mann-will-give-457-appointment-letters-distribution-celebration-program

.