PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

दिन-दिहाड़े इस बड़े नेता की हत्या, हमलावरों का CCTV फुटेज आया सामने, 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

nafe-singh-rathi-murder-case-cctv-footage-attackers-surfaced-fir-registered-against-7-people-names-4-revealed-big-news

.

PTB Big न्यूज़ बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में INLD के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह का ताबड़तोड़ फायरिंग कर मर्डर कर दिया गया। अब इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर काफी देर तक कार में सवार होकर नफे सिंह के आने का इंतजार करते रहे। सामने आया सीसीटीवी फुटेज घटनास्थल से कुछ दूरी का है। वीडियो में नजर आ रही कार में ही सवार होकर चारों शूटर्स आए थे। वारदात की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को संदिग्ध कार नजर आई है। पुलिस गाड़ी के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

.

.

हत्या के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। नफे सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए जांच में दो डीएसपी और स्पेशल टास्क फोर्स को लगाया गया है। नफे सिंह राठी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाया गया है। आज उनके शव का पोस्टमार्टम होगा। उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें से 4 की पहचान कर ली है।

.

.

एफआईआर में आरोपियों के नाम नरेश कौशिक, रमेश राठी, सतीश राठी और राहुल बताए गए हैं। शिकायत नफे सिंह के ड्राइवर की तरफ से दर्ज कराई गई है। बता दें कि आई10 कार में आए शूटरों ने राठी पर रविवार को उस वक्त हमला किया जब वो किसी व्यक्ति की मौत पर शोक प्रकट कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि शूटरों ने राठी की गाड़ी पर 40 से 50 राउंड गोलियां दागी और उन्हें छलनी कर दिया। इस हमले में ना सिर्फ नफे सिंह राठी की मौत हुई बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई।

.

.

जिस वक्त नफे सिंह पर यह हमला हुआ, उस समय उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में कुल पांच लोग मौजूद थे। नफे सिंह ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे थे, जबकि उनके तीन गनमैन पीछे की सीट पर बैठे थे। शाम के करीब पांच बजे जब उनका काफिला बराही रेलवे फाटक पर पहुंचा तो पहले से पीछा कर रहे शूटरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। नफे सिंह और उनके एक सुरक्षा गार्ड को कई गोलियां लगी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके अन्य सुरक्षाकर्मियों को भी जांघ और कंधे में गोली लगी है। उनके काफिले में और भी कई गाड़ियां चल रही थीं।

.

.

Latest News