PTB Big न्यूज़ जालंधर / फिल्लौर : पंजाब CM भगवंत मान जालंधर स्थित फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां दी। इसके बाद फिर नकोदर में एक कार्यक्रम के दौरान 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। नकोदर में उक्त कार्यक्रम दोपहर करीब 1.30 से शुरू होगा।
.सीएम भगवंत सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाड़ियां तो खरीदी, मगर वह गाड़ियां सिर्फ एसएसपी या बड़े अधिकारियों को दी जाती थीं। जब उनसे उक्त गाड़ी खराब हो जाती थी तो वही गाड़ियां नीचे अधिकारियों को दी जाती थीं। जब तक वह गाड़ी एसएचओ तक पहुंचती थी, तब तक उनके बुरे हाल हो चुके होते थे। कहने का मतलब यह है कि जिस अधिकारी ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों का पीछा करना है, उसके पास उन्हें पकड़ने के लिए गाड़ी तक नहीं है।
.इसी के चलते डीजीपी को मैंने इसी शर्त पर गाड़ियां खरीदने को कहा था कि यह गाड़ियां एसएचओ लेवल के अधिकारियों को ही दी जाएंगी जो कि अपना काम ढंग से कर सकें। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा- वेहला दिमाग शैतान का घर। मतलब जब बेरोजगारी होगी तो क्राइम अपने आप बढ़ेगा। क्योंकि खाली आदमी हमेशा बुरी संगत की ओर जल्दी बढ़ता है। अगर व्यक्ति काम पर व्यस्त होगा तो अपने आप क्राइम ग्राफ कम होगा।

क्राइम को कम करने के लिए हम युवाओं को नौकरियां दे रहे हैं। जिससे क्राइम अपने आम कम होगा। बच्चों को खेलों की ओर बढ़ाया जा रहा है। पंजाब सीएम भगवान सिंह मान ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी चुनौती लॉ एंड ऑर्डर को संभालना है। लॉ एंड ऑर्डर में सबसे अहम कड़ी थाना प्रभारी होते हैं। मगर, उन्हीं के पास न तो वाहन ढंग के हैं और न ही औजार। जिसके चलते सबसे पहले बदनामी का पत्र भी थाना प्रभारी ही बनते हैं।
.
इन सभी बातों को मुख्य रखते हुए आज यह गाड़ियां थाना प्रभारी को दी जा रही हैं। कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दी जाएगी। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि कुल 410 हाईटेक गाडियां दी जा रही हैं। जिसमें 315 गाड़ियां पंजाब के सभी जिलों के पुलिस स्टेशन के एसएचओ को दी जा रही हैं। इनमें 274 महिंद्रा स्कॉर्पियो और 41 इस्यू हाई लैंडर्स शामिल हैं। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए 71 किआ कैरेंस और 24 टाटा टियागो ईवी दी जा रही हैं।
.पंजाब के कम भगवंत मान ने कहा- राज्य की सड़कों पर सुरक्षा को लेकर SSF लॉन्च की गई। SSF के लांच होने से थाना प्रभारी का भी लोड कम हुआ है। क्योंकि सड़क सुरक्षा फोर्स को इसी पैरामीटर पर काम करने के लिए कहा गया है। जिससे थाना प्रभारी का लोड कम हुआ और वह अपने थाना क्षेत्र में काम कर रहे हैं। सीएम मान ने कहा- पहले एक दिन में पंजाब में 18 मौतें सिर्फ सड़क हादसे से होती थी। मतलब एक महीने में करीब 500 से ज्यादा मौतें एक माह में।

मान ने कहा SSF को गाड़ी के अंदर लोहा काटने वाली कटर सहित अन्य औजार मुहैया करवाए गए हैं। जिससे वह तुरंत किसी वाहन को काटकर व्यक्ति को उसमें से निकल सकें। इसी के तहत उनकी ट्रेनिंग भी हुई है। मगर सड़क सुरक्षा फोर्स के लांच होने के 15 दिन बाद ही 204 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनकी जान बचाई गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 15 दिन में सिर्फ 15 केस ऐसे आए हैं, जिनमें सड़क हादसे में मौत हुई हो।
.पंजाब सीएम से पहले डीजीपी गौरव यादव ने अधिकारियों को संबोधित किया। जिसमें डीजीपी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि 315 एसएचओ एक छत के नीचे एक साथ इकट्ठा हुए हैं। DGP ने कहा कि सीएम के आदेशों पर हम थाने मजबूत करने में लगे हुए हैं। थानों में नई गाड़ियां दी जा रही हैं। डीजीपी यादव ने कहा कि अगले साल हमारे पास साढ़े 800 से ज्यादा गाड़ियां और आ रही हैं। जोकि पंजाब की सुरक्षा में तैनात होंगी।
. ..







































