PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महिलाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, अगले महीने से होगा फायदा,

himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu-announcement-1500-all-women-above-18-years-congress-guarantee

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल सरकार से सियासी संकट टलने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन देने की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला CM ने यह ऐलान किया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी दी थी।

.

CM सुक्खू ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु की सभी बेटी व महिलाओं को यह फायदा मिलेगा। इसकी शुरूआत एक अप्रैल 2024 से होगी। इस योजना का नामकरण ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ किया गया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बजट के जवाब के दौरान इसकी घोषणा करनी थी, लेकिन विपक्ष के शोरशराबे की वजह से नहीं कर पाए।

.

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल स्पीति में 25 फरवरी से सभी महिलाओं को 1500 रुपए मिलने शुरू हो गए है। अब प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी यह पेंशन मिलेगी। इस पर सालाना 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। CM सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 60 साल से ज्यादा उम्र की 2.45 लाख महिलाओं को पहले 1100 रुपए मासिक पेंशन मिल रही थी। इनकी पेंशन भी बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी गई है।

himachal-pardesh-cm-sukhwinder-singh-sukhu-announcement-1500-all-women-above-18-years-congress-guarantee

कांग्रेस ने दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव में 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा की थी। अब तक यह घोषणा पूरी नहीं हुई थी। जिस वजह से भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही थी। यही नहीं, कांग्रेस के भीतर भी इसको लेकर विरोध था कि कांग्रेस ने चुनावी वादा पूरा नहीं किया।

.

CM बोले- 4 चुनावी घोषणाएं पूरी की :–
1.पहली ही कैबिनेट में 1.36 लाख कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) दी गई।

2.इसके बाद 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट अप योजना लाकर युवाओं को स्वरोजगार का वादा निभाया।

3. कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का वादा किया था। मगर उनकी सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू कर तीसरी गारंटी पूरी की।

.

.

4. गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने दूध पर चौथी गारंटी पूरी की। उनकी सरकार ने गाय के दूध का मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए तथा भैंस के दूध का मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए किया है। इसी तरह प्राकृतिक खेती से तैयार गेंहू व मक्का के लिए MSP देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है।

.