PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब, युवा किसान ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों का था पिता, आखिर क्यों?

punjab-bathinda-young-farmer-baljeet-singh-lelewala-village-talwandi-sabo-committed-suicide

.

PTB Sad न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा के तलवंडी साबो उपमंडल के गांव लेलेवाला के एक युवा किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान बलजीत सिंह (40) के रूप में हुई है। मृतक किसान 8 लाख रुपए के कर्ज के कारण काफी परेशान था। किसान के पोस्टमॉर्टम में देरी से नाराज किसानों ने सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन भी किया है।

.

.

परिवार के मुताबिक, लेलेवाला गांव के किसान बलजीत सिंह (40) पांच एकड़ जमीन के मालिक थे। बलजीत सिंह पर आढ़तियों का करीब आठ लाख रुपए कर्ज था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था और इसी परेशानी के चलते उसकी मौत हो गई। रात में उसने घर में फांसी लगा ली। मृतक किसान अपने पीछे माता-पिता और पत्नी, एक बेटा और एक नवविवाहित बेटी छोड़ गया है।

.

.

शहीद बाबा दीप सिंह सिविल में मृतक किसान का पोस्टमॉर्टम करने आए बीकेयू (उग्राहां) नेताओं को जब पता चला कि अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं है तो उन्होंने अस्पताल में प्रदर्शन किया। अस्पताल गेट पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। संगठन के जिला नेता हरजिंदर सिंह बग्गी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव का नारा देकर सत्ता में आई ‘आप’ सरकार सिर्फ दावे करती है।

.

.

अस्पतालों में मुफ्त दवा उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन जरूरी डॉक्टर नहीं मिले। हालांकि, अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टर बुलाने के आश्वासन के बाद विरोध हटा लिया गया। किसान नेताओं ने मृतक किसान के परिवार का पूरा कर्ज चुकाने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम और पुलिस कार्रवाई के बाद शाम को मृत किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

.