.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
INNOCENT HEARTS CELEBRATES A VIVACIOUS AND COLOURFUL ECO-FRIENDLY DIWALI
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big News “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के चारों स्कूलों इनोकिड्स (ग्रीन माडल टाऊन, लोहारां, केंट जंडियाला रोड और रायल वल्र्ड) में दीवाली का त्यौहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया / कोरियोग्राफी द्वारा पटाखे रहित और ग्रीन दीवाली मनाने का संदेश दिया गया /

नन्हे-नन्हे बच्चे बहुत सुन्दर और आकर्षक वेषभूषा में सजे हुए थे / विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों को समझाया गया कि हमें पटाखे नहीं चलाने चाहिएं क्योंकि इस से प्रदूषण बढ़ता है और स्वास्थ्य भी खराब होती है /
के.जी.-2 के विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली बनाई / इसके साथ ही स्कूल इंचार्जों ने बच्चों को दीवाली के महत्व के बारे बताया / बच्चों ने वादा किया कि वह पटाखे नहीं चलाएंगे / इस अवसर पर 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने थीमेटिक सुंदर रंगोली सजाई / दसवीं और 12वीं कक्षा के छात्राओं ने मेहंदी लगाओ मुकाबले में भाग लिया /

आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तोरण बनाए / छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दीप और कैंडल डेकोरेशन में भाग लिया / डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने बच्चों को दीवाली की बधाई दी और इस त्यौहार के महत्व के बारे बताया। इस प्रकार की गतिविधियां करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति के बारे अवगत करवाना होता है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
INNOCENT HEARTS CELEBRATES A VIVACIOUS AND COLOURFUL ECO-FRIENDLY DIWALI






































