PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में हुआ बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा हुआ हादसे का शिकार, 2 बच्चे हुए गंभीर घायल, मची चीखपुकार,

jalandhar-accident-school-children-e-rickshaw-collided-with-pole-2-injured-big-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में किशनपुरा चौक के पास आज सुबह स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा बिजली के खंभे से जा टकराया। घटना में 3 बच्चों को चोटें आई हैं। जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। दोनों का पठानकोट चौक के पास स्थित कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, ई रिक्शा चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

.

jalandhar-accident-school-children-e-rickshaw-collided-with-pole-2-injured-big-news

.

एक बच्चे को इलाज के तुरंत बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। पुलिस जल्द पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेगी। राहगीर अनमोल ने बताया कि वह सुबह जिम जाने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक बिजली के खंभे से टकरा गया। राहगीरों ने तुरंक ड्राइवर को पकड़ लिया था और बच्चों को पानी पिलाया।

.

.

वहीं, ई-रिक्शा चालक ने कहा- सामने से एक ऑटो आ गया था। उसे बचाने के चलते ई-रिक्शा का तीखा मोड़, मोड़ दिया। जिसके चलते ई-रिक्शा खंभे से टकरा गया। थाना डिवीजन नंबर 8 के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा- सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी कि उक्त जगह पर हादसा हुआ है। जिसके बाद वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। बच्चों को राहगीरों की मदद से कपूर अस्पताल पहुंचाया गया था।

.

.

एसएसओ गुरमीत सिंह ने कहा- घटना में दो बच्चों को ज्यादा चोट आई है। दोनों बच्चों के परिवार अस्पताल में हैं। फिलहाल किसी भी बच्चे या परिवार के सदस्य ने बया नहीं दर्ज करवाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। ऑटो चालक हमारी हिरासत में हैं। एसएचओ ने कहा- घटना के वक्त ई-रिक्शा चालक नशे में नहीं था। फिर भी पुलिस उसका मेडिकल करवाएगी।

.

.