PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

हिमाचल में पंजाब के 15, 19 और 23 साल के लुटेरों ने फैलाई दहशत, नकली पिस्टल दिखाकर महिलाओं को से की लुटपार, पुलिस ने फिर बिछाया जाल,

himachal-shimla-five-miscreants-snatched-punjab-gold-jewelery-bilaspur-fake-pistol

.

PTB Crime न्यूज़ शिमला : हिमाचल के बिलासपुर में पंजाब के पांच लुटेरों ने नकली पिस्टल दो महिलाओं की कनपटी पर तानकर उनके सोने के आभूषणों की छीना झपटी की और पंजाब की ओर फरार हो गए। स्विफ्ट कार में आए लुटेरों ने बिलासपुर के दबट में लूट-पाट की। दोनों महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने एक महिला सहित पांचों आरोपियों को बीती रात को ही पंजाब के किरतपुर से गिरफ्तार कर दिया है।

.

.

सूचना के अनुसार, दबाट में बीते बुधवार की शाम 6.20 बजे के दो महिलाएं सड़क किनारे बैठी हुई थीं। इस दौरान पटियाला के रहने वाले पांच लुटेरे कार में आए और महिलाओं से रास्ता पूछने लगे। तब उन्होंने एक महिला के कान पर नकदी पिस्टल तान दी, आरोपियों ने महिलाओं से दो सोने के टॉप्स और दो सोने की बाली उनसे छीन ली। इसके बाद वह गाड़ी में कीरतपुर की ओर भाग खड़े हुए।

.

.

महिलाओं ने अपनी आप बीती अपने पति को सुनाई और इनके पति ने प्रधान के माध्यम से पुलिस को शाम 6.50 बजे इसकी सूचना दी। इसके बाद कोट थाना से आरोपियों की धरकपड़ को टीमें गठित की गई और दो जगह नाके लगाए गए, लेकिन आरोपी दोनों जगह नाके तोड़कर कीरतपुर की ओर भागे। इसके बाद कोट पुलिस ने आनंदपुर पुलिस को सूचित किया।

himachal-shimla-five-miscreants-snatched-punjab-gold-jewelery-bilaspur-fake-pistol

मगर तब तक आरोपी आनंदपुर भी क्रॉस कर गए। आनंदपुर पुलिस ने इसकी सूचना कीरतपुर थाना में दी। वहां पर पुलिस ने कुछ देर के लिए जान बूझकर ट्रैफिक जाम लगाया और तब तक हिमाचल पुलिस भी वहां पहुंच गई थी और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांच बदमाश स्विफ्ट कार में आए थे।

.

.

वहीं इस घटना संबंधी बिलासपुर पुलिस के कोट थाना के SHO बलवीर ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि जिस गन के दम पर इन्होंने महिलाओं से छीना-झटपी की थी, वह लाइटर की शेप का था। वहीं DSP मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ बिलासपुर के कोट कहलूर थाना में 392, 506, 34 के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार नकली पिस्टल के दम पर लूट करने वाले आरोपियों की पहचान गौरव, अजय कुमार गुरुविंद्र, पिंकू शर्मा और एक महिला जसप्रीत कौर है। पांचों आरोपी पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। एक लड़के की उम्र 15 साल, जबकि तीन की उम्र 19 से 23 साल बताई जा रही है। इनके साथ पकड़ी गई महिला 34 साल बताई जा रही है।

.