PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी के लापता होने के बाद परिजनों ने उठाया बड़ा कदम,

fir-filed-after-taarak-mehta-ooltah-chashmah-sodhi-goes-missing

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह सोमवार से लापता हैं। गुरचरण के पिता ने पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दी है। पिता का कहना है कि वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे और न घर वापस आए हैं। शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

.

.

.

पुलिस के मुताबिक गुरचरण सिंह सपरिवार साध नगर पालम में रहते हैं। पालम थाने में दी शिकायत में पिता हरजीत सिंह ने कहा है कि उनका बेटा गुरचरण सिंह सोमवार सुबह मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान पकड़नी थी। परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद है।

.

.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके घर से लेकर आईजीआई एयरपोर्ट तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके की उनका फोन कहां बंद हुआ है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी यह नहीं पता चला है कि वह कहां से गायब हुए हैं।

.

.

.