PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी बिना License के Immigration कंपनी, पुलिस ने मालिक को किया गिरफ्तार,

punjab-jalandhar-city-police-busted-gang-involved-showing-fake-funds-big-news

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में आये दिन Immigration कंपनियों द्वारा और फेक फंड शो करने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये ऐंठे जाने हैं और बाद में हो जाते हैं फरार। लेकिन इस बार जालंधर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई सिटी पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा की गई है।

.

.

इसे लेकर थाना डिवीजन नंबर-7 में स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज करवाया है। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार केस में पुलिस ने आरोपी पाए गए बस्ती बावा खेल, मोहल्ला हरबंस नहर के रहने वाले योगेश महाजन पुत्र दलजीत और छोटी बारादरी, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के रहने वाले निपुल मेहता उर्फ निपु को नामजद किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी छोटी बारादरी के पास ग्रीन फ्यूचर एजुकेशन हब नाम से एजेंसी चलाते थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी जाली दस्तावेज लगवाकर कई लोगों को बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हें इसकी एवज में भारी रकम वसूलते थे। इसकी सूचना जब जालंधर पुलिस के स्पेशल सेल को मिली जिसके बाद जांच हुई और अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी अब तक ऐसे कितने केस करवा चुके हैं।

.

.

पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि उक्त आरोपी के पास कोई प्रमाणित Immigration लाइसेंस भी नहीं था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर खाना पूर्ति तो कर दी लेकिन हैरानी की बात तो यह है की आज भी जालंधर शहर में कई ऐसे एसेंट तो फंडिंग करने वाले लोग शहर में धड्ड्ले से अपना कारोबार पुलिस कमिश्नरेट की नाक के नीचे सत्ताधारी लोगों व कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारीयों के सरंक्षण में चला रहे हैं।

.

.

.