PTB News

Latest news
​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार

प्रसिद्ध होटल में युवक ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, लाश को बैग में पैक किया, कैसे हुआ खुलासा,

himachal-kullu-manali-woman-tourist-murdered

.

PTB Crime न्यूज़ मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक होटल में बुधवार को युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद उसने युवती की लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने के लिए ले जाने लगा। हालांकि बैग के वजन से होटल स्टाफ को शक हो गया और उन्होंने पुलिस बुला ली। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। जानकारी के अनुसार, मृत युवती का नाम शीतल बताया जा रहा है।

.

.

वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम विनोद है, जो हरियाणा का रहने वाला है। ये दोनों साथ में मनाली घूमने आए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। जबकि, घटना को अंजाम देने वाले विनोद को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवती की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

.

himachal-kullu-manali-woman-tourist-murdered

.

होटल स्टाफ के मुताबिक, विनोद और शीतल 13 मई को मनाली आए थे। यहां ये दोनों होटल में ठहरे। दो दिन तक ये दोनों घूमे-फिरे। 15 मई को विनोद ने जाने के लिए चेक आउट किया। विनोद ने जब सामान पैक किया तो युवती का शव भी एक बैग में पैक कर दिया। इस दौरान विनोद ने वोल्वो बस स्टैंड तक जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। टैक्सी में सामान रखवाते हुए होटल स्टाफ ने उसकी मदद की।

.

.

हालांकि, स्टाफ सदस्यों को विनोद का एक बैग काफी भारी लगा तो उन्हें कुछ शक हुआ। तभी उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। जब पुलिस ने आकर सामान की तलाशी ली तो बैग से शव बरामद हुआ। मनाली के DSP केडी शर्मा का इस मामले में कहना है कि होटल स्टाफ ने शक होने पर ही फोन कर जानकारी दी थी। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

.

.

.