PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्वाति मालीवाल से अरविंद केजरीवाल के PA द्वारा की गई मारपीट मामले में पुलिस का बड़ा ऐक्शन,

police-action-assault-case-delhi-police-reached-swati-maliwals-house-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की एक टीम स्वाति मालीवाल के घर पहुंची है। बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से ऐक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी।

.

.

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आज शाम तक अपनी रिपोर्ट महिला आयोग को दे सकती है। वहीं, एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया है। दरअसल, बिभव कुमार पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है।

.

.

.

बिभव कुमार को शुक्रवार यानी की 17 मई को सुबह के 11 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। महिला आयोग ने मालीवाल के उस मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बिभव ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। इन आरोपों पर महिला आयोग ने नोटिस जारी किया।

.

.

.