PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा एंटी टेररिज्म डे मनाया गया,

kmv-celebrates-anti-terrorism-day-with-full-zeal-and-enthusiasm

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के एन.सी.सी. विभाग एवं के.एम.वी. कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा संयुक्त रुप से एंटी टेररिज्म डे मनाया गया.

.

.

युवा पीढ़ी को आतंकवाद से पैदा होने वाली चुनौतियां से अवगत करवाने के मकसद के साथ स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्राओं ने बेहद जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया.

.

.

इसके अलावा एक रेली का आयोजन किया गया जिस से छात्राओं ने आतंकवाद और हिंसा जैसी निंदनीय गतिविधियों पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए समाज में सरकार के साथ मिलकर इनकी रोकथाम के लिए एकजुट होकर काम करने के प्रति भी जागरूकता फैलाई.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी एन.सी.सी. कैडेट्स को ऐसे चुनौतीपूर्ण विषयों पर समाज में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी की भावना समझाई जा सके.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, श्रीमती वीना दीपक कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज, के. एम.वी. कॉलेजीएट स्कूल एवं श्रीमती सुफालिका, इंचार्ज, एन.सी.सी. के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

.