PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

हिमाचल में भाजपा ने लगाई हैट्रिक, चारों सीटें जीती, कंगना पहली बार तो अनुराग ठाकुर 5वीं बार बने सांसद, भारद्वाज-कश्यप भी जीते

lok-sabha-election-result-counting-2024-live-update-congress-bjp-winner-candidate-list-kangra-mandi-shimla-hamirpur

.

.

PTB Political न्यूज़ हमीरपुर : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटें जीत ली हैं। 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। हालांकि भाजपा के चारों उम्मीदवारों की जीत की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। विनिंग मार्जिन के लिहाज से बात करें तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत कांगड़ा सीट पर मिली।

.

.

यहां पार्टी उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को ढाई लाख के आसपास मतों से हराया। मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को 72 हजार से अधिक वोटों से हराया। कंगना और विक्रमादित्य सिंह के आमने-सामने होने के कारण इस सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थी। कंगना रनोट को यहां 5 लाख से ज्यादा वोट मिले।

.

.

हमीरपुर संसदीय सीट पर अनुराग ठाकुर ने लगातार 5वीं जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सतपाल रायजादा को लगभग पौने दो लाख वोटों से हराया। अनुराग ने अपनी जीत के लिए क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में फैसला सुनाया है। हिमाचल की शिमला संसदीय सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और कसौली के मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी को लगभग 90 हजार वोटों से पटखनी दी।

.

.

.