PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. के जुलॉजी विभाग ने करवायी एक दिवसीय वर्कशाप,

hmv-organized-one-day-seminar-cum-workshop-on-limnological-investigations-with-special-reference-to-plankton-diversity

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग द्वारा प्लव विविधता को ध्यान में रखते हुए लिम्नोलॉजिकल जांच पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पानी की गुणवत्ता की जांच का प्रैक्टिकल अनुभव देना तथा पानी में मौजूद विभिन्न ताजे पानी के प्लवकों की जांच करना था।

.

.

बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जूलॉजी विभाग के प्रो. राजिंदर जिंदल उपस्थित थे। डीन अकादमिक व जुलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को रिसोर्स पर्सन का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि वर्कशाप व सेमिनार के माध्यम से छात्राओं को उचित जानकारी दी जाती है तथा रेगुलर टीचिंग की एकरसता भी दूर हो जाती है।

.

.

इसके अतिरिक्त छात्राओं को रिसर्च के लिए प्रेरणा मिलती है। डॉ. जिंदल एक लिम्नोलॉजिकल है तथा उनकी विशेषज्ञता पानी का प्रदूषण व बायोमानिटरिंग है। उन्होंने छात्राओं को पानी की गुणवत्ता के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उन्होंने पानी की गुणवत्ता मापने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की। बायोलाजिकल ऑक्सीजन डिमांड, डिकााल्वड ऑक्सीजन, पीएच, पानी की हार्डनैस आदि शामिल थे।

.

.

इसके अतिरिक्त डॉ. जिंदल ने पानी में मौजूद विभिन्न प्लवकों को एकत्र करने व उनकी पहचान करने पर बात की। उन्होंने माइक्रोस्कोपिक स्लाइड बनाने की भी जानकारी दी। इस वर्कशाप में बीएससी (मेडिकल) व बीएससी (बायोटेक्नालिजी) की छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने भी छात्राओं को विषय की गहन जानकारी हासिल करने के लिए वर्कशाप्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. साक्षी वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सहायक प्रो. रवि कुमार व लैब सहायक सचिन कुमार भी उपस्थित थे।

.

.