PTB News

Latest news
जालंधर, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, दो दिन से घर से गायब था युवक, पंजाब, विजिलेंस विभाग के SSP को किया सस्पेंड, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण पर NCC कैडेट्स द्वारा नु... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸਰਤਾਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਰਜਨ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ, सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अपने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और सफल प्रयोगो... इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ने युवा माइंड को हरियाली की ओर बढ़ने और हर दिन को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप म... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ 2025, बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने कई ठिकानों पर की छापेमारी; जानें क्या है मामला PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का तिरंगा फहराकर किया उद्घाटन, अयोध्या : मंत्रोच्चारण के साथ राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर...
Translate

दुःखद खबर : स्वास्थ्य मंत्री के OSD संजीव शर्मा की हुई मौत,

himachal-pardesh-solan-health-minister-dr-dhani-ram-shandil-osd-sanjeev-sharma-passes-away

.

.

PTB Sad न्यूज़ सोलन : हिमाचल प्रदेश से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के OSD संजीव शर्मा का रविवार देर शाम सोलन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सोलन के मशहूर शूलिनी माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया और वह जमीन पर गिर गए।

.

.

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल सोलन ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतक के शव का आज पोस्टमॉर्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा। सोलन जिले के नारग क्षेत्र के रहने वाले संजय शर्मा की उम्र 53 साल थी। आपको यह भी बता दें कि सोलन में मां शूलिनी मेला चल रहा था। इसके लिए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

.

.

इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी रेस्ट हाउस में थे, जो कि रेस्ट हाउस से सीधे ठोडो ग्राउंड चले गए। इन्हें संजीव शर्मा के हार्ट अटैक की जानकारी नहीं थी। जब उन्हें जानकारी मिली तो तीनों नेता सोलन अस्पताल पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने संजय शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। संजय शर्मा लंबे समय से धनीराम शांडिल के साथ जुड़े हुए थे।

.

.

Latest News