PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर की प्रसिद्ध ओवरसीज के बाहर किसान यूनियन ने लगाया धरना, लगाए लाखों की ठगी के गंभीर इल्जाम,

kisan-union-staged-dharna-outside-jalandhar-dream-2-destination-immigration-serious-allegations-of-cheating-of-lakhs-of-rupees

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर से Immigration कंपनी के ऊपर लाखों की ठगी के गंभीर इल्जाम लगे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इस immigration कंपनी के ऊपर ऐसे आरोप किसी ने लगाए हैं। इससे पहले भी यह कंपनी सुर्ख़ियों में रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं DREAM 2 DESTINATION Immigration 1st Floor, Bedi Paradise, Opp. Residency Hotel, Near Bus Stand, Garha Road, Jalandhar जिसकी मालिक Poonam Kataria D/o Sh. Prithi Pal निवासी Ward No. 12, Pheruman Road, Rayya, Tehsil Baba Bakala, Distt. Amritsar (Punjab) जिसके ऊपर गुरसेवक सिंह गांव पट्टी जिला तरनतारन ने लाखों की ठगी के आरोप लगाए हैं।

.

.

इस दौरान गुरसेवक सिंह गांव पट्टी जिला तरनतारन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की उसने अपने गांव की डेढ़ किले जमीन बेचकर DREAM 2 DESTINATION Immigration जालंधर की मालिक Poonam Kataria से कनाडा जाने के लिए अपनी फाइल 2020 में लगाई थी और इसके लिए उसने करीब 25 लाख रूपये Poonam Kataria को दिए थे, लेकिन आज तक ना तो उसका वीज़ा लगवाया और ना ही उसके पैसे वापिस किये। पीड़ित गुरसेवक सिंह गांव पट्टी जिला तरनतारन ने आगे यह भी बताया की जब मैने इस संबंध में किसान यूनियन के साथ सम्पर्क किया

.

kisan-union-staged-dharna-outside-jalandhar-dream-2-destination-immigration-serious-allegations-of-cheating-of-lakhs-of-rupees

.

जिसका वह पहले से ही सदस्य भी है तो किसान यूनियन ने उसके साथ जालंधर पहुंचकर DREAM 2 DESTINATION Immigration जालंधर की मालिक Poonam Kataria के साथ सम्पर्क किया। तो Poonam Kataria ने खुद उनको पैसे देने का वादा किया, लेकिन आज तक उसके ना तो पैसे वापिस किया और ना ही वीज़ा लगवाया। पीड़ित गुरसेवक सिंह के मुताबिक Poonam Kataria ने उनको पैसे वापिस करने के बदले में उनको 5 चेक 3-3 लाख के भी एडवांस में भी दिए थे और लिखित में राजीनामा भी हुआ था। पीड़ित गुरसेवक सिंह ने बताया कि Poonam Kataria ने एक तो मेरा पैसा खराब किया और साथ ही मेरा समय भी अब हम इंसाफ के लिए आज जहां किसान जथेबंदियों को साथ लेकर धरने पर बैठे हैं

.

kisan-union-staged-dharna-outside-jalandhar-dream-2-destination-immigration-serious-allegations-of-cheating-of-lakhs-of-rupees

.

और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं ताकि मेरे पैसे इस महिला से वापिस दिलाये जाएँ। इस संबंध में जब PTB News की टीम ने जब DREAM 2 DESTINATION Immigration जालंधर की मालिक Poonam Kataria से सम्पर्क कर इस मामले में पक्ष जानने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद जा रहा था। वहीं ऑफिस भी बंद था। फ़िलहाल धरने के समय मौके पर कोई भी पुलिस अधिकारी नहीं मौजूद था और लगातार DREAM 2 DESTINATION Immigration जालंधर की मालिक Poonam Kataria के खिलाफ धरना जारी था।

.