PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन,

havan-yagna-was-performed-at-hmv-collegiate-school

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन वैदिक अध्ययन सोसायटी की ओर से नव सत्र के शुभारंभ पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मन्त्रोच्चारण एवं अग्नि में आहूतियाँ डाल सर्वमंगल की कामना की गई। श्लोकों का उच्चारण कर परमपिता परमात्मा के चरणों में नतमस्तक होते हए समस्त वातावरण में सकारात्मकता का संचार किया गया।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने नव-सत्र के शुभारंभ पर छात्राओं का स्वागत किया एवं परमपिता परमात्मा से इस नव सत्र में नव विचारों, नव सोच, नव कौशल एवं नव प्रयासों को प्रदान करने की कामना की एवं समस्त एचएमवी परिवार को हर क्षेत्र में नंबर एक स्थान हासिल करने पर बधाई दी।

.

उन्होंने छात्राओं को कहा कि यह संस्था आपके जीवन की नींव को मजबूत करती है एवं आप इस हवन यज्ञ की अग्नि की तरह प्रज्ज्वलित होकर वातावरण को अपने व्यक्तित्व की सुगंधि से सुगंधित करें एवं सीमा में रहते हुए अपनी ऊर्जा का प्रयोग कर अपने व्यक्तित्व का सर्वपक्षीय विकास करें और सकारात्मकता को ग्रहण करते हुए जीवन के हर पक्ष में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं राष्ट्र के गौरव को महकाएं।

.

डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर ने छात्राओं का स्वागत किया एवं नव-सत्र में योगदान देते हुए सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन में रहने, कठिन परिश्रम करने एवं इच्छा शक्ति को कायम रखते हुए स्वयं से प्रतियोगिता करने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती अरविंदर बेरी, स्कूल को-कोआर्डिनेटर ने छात्राओं को अनुशासित रहने और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

.

श्री रवि मैनी, सुपरिटेंडेंट एडमिन ने कहा कि रचनात्मक सोच और सक्षम बनने के लिए आलोचना को खुले रूप से स्वीकार करें। श्रीमती सीमा जोशी, सुपरिटेंडेंट जनरल ने छात्राओं को जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने एवं समय के सदुपयोग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर के गाये भजन ने वातावरण को आनंदित कर दिया।

.

हवन समारोह का समापन डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा शांति पाठ के माध्यम से किया गया। हवन यज्ञ में स्कूल सैक्शन के अध्यापकगण, नॉन टीचिंग सदस्य एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता की। अंत में स्कूल सेक्शन के अध्यापकगणों ने प्राचार्या जी को सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

.