PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में सुबह-सुबह व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, इलाके में मचा हड़कंप,

sensation-spread-after-a-dead-body-was-found-early-in-the-morning-in-bashirpura-area-of-jalandhar

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते बशीरपुरा इलाके में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनीफैल गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान रामब्रमण उर्फ राजू के रूप में हुई है। इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

.

.

इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने के प्रभारी ने मीडिया को बताया कि उन्हें सुबह 7:30 के करीब शव मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर टीम भेज कर जांच की तो पता लगा कि मामला संदिग्ध है। इसके बाद उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति कंस्ट्रक्शन साइट पर चौकीदार की नौकरी करता था। कंस्ट्रक्शन साइट के ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया है।

.

.

जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। आपको यह भी बता दें कि बशीरपुरा इलाके में लगातार यह दूसरी घटना है। हालाँकि इससे पहले एक नगर निगम से रिटायर जेई ने ट्रैन के आगे कूदकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया था, जिसके पास से एक सुसाईड नोट पुलिस ने बरामद किया था, जिसके बाद पुलिस ने शहर के कुछ फाइनेंसरों के ऊपर FIR भी दर्ज की थी।

.

.