PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भारत से लेकर US तक उड़ानें हुईं ठप, UK में थमी रेल की रफ्तार, बैंकों का काम भी हुआ बंद, जाने मामला,

spicejet-akasa-air-indigo-flight-service-impacted-due-to-technical-disturbance-in-gonow-servar-for-booking-check-in-microsoft-window-outage

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका : माइक्रोसॉफ्ट विंडो में आई टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से दुनियाभर में बैंकिंस सर्विस लेकर फ्लाइट सर्विस तक प्रभावित हुई हैं। दुनियाभर में विंडो यूजर्स के डिवाइसों में ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिस पर एरर लिखा हुआ है। विंडो में आई गड़बड़ी की वजह से सुपरमार्केट्स, बैंकिंग ऑपरेशन, स्टॉक मार्केट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमेरिका में तीन एयरलाइन कंपनियों ने अपने सभी विमानों को जमीन पर उतार लिया है। भारत में भी एयरलाइंस सर्विस बाधित हुई है।

.

.

माइक्रोसॉफ्ट आउटेड की वजह से सिर्फ एयरलाइंस और बैंकिंग सर्विस पर ही इसका असर नहीं हुआ है, बल्कि कई बड़े मीडिया संस्थानों में भी काम ठप हो गया है। अमेरिका के कई राज्यों में आपातकालीन सर्विस 911 बाधित हुई है। ब्रिटेन में स्काई न्यूज को ऑफ एयर करना पड़ा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने विंडो क्रैश होने की तस्वीरों को शेयर किया है। आइए जानते हैं किस देश में माइक्रोसॉफ्ट विंडो में आई गड़बड़ी का क्या असर देखने को मिल रहा है।

.

.

भारत में हवाई सफर की सर्विस देने वाली तीन एयरलाइन कंपनियों के सर्वर को बड़ी टेक्निकल गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है। इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट एयरलाइंस को दुनिया के कई एयरपोर्ट्स पर वेब चेक-इन में दिक्कतों से जूझना पड़ा है। इस वजह से मुंबई, बंगलुरु, दिल्ली सहित देश के कई एयरपोर्ट्स पर उसके यात्रियों को परेशानी हो रही है। अकासा एयर ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट्स पर मैनुअली चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा दे रहे हैं।

.

.

दरअसल, चेक-इन करने के लिए इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं, उसमें दिक्कत आई है। इन तीन एयरलाइंस का चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से देशभर में उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। ये तीनों एयरलाइंस GoNow चेक-इन सिस्टम का इस्तेमाल करती हैं, जिसमें सुबह 10.45 बजे से पूरी दुनिया में तकनीकी दिक्कत की शुरुआत हुई है। एयरलाइंस इस मुद्दे को हल करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रही हैं।

.