PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, रोकी गई जम्मू तवी एक्सप्रेस, जाँच जारी,

punjab-faridkot-jammu-tawi-ahmdabad-express-train-bomb-threat

.

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : पंजाब में आज यानि मंगलवार की सुबह फिरोजपुर में बम की सूचना के बाद जहां हड़कंप मच गया। वहीं जम्मू तवी से अहमदाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया। कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली जा रही है। ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया है। रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

.

.

फिरोजपुर रेलवे मंडल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक जम्मू तवी भगत की कोठी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19226) में सिक्योरिटी संबंधित सूचना मिली। ट्रेन उस दौरान फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से फिरोजपुर-बठिंडा सेक्शन पर फरीदकोट रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई थी। जिसके बाद सुबह 7.42 बजे कासु बेगू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवा ली गई। फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में एंबुलेंस और मेडिकल टीम को बुलाया गया है।

.

.

हालांकि पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बम की सूचना मात्र अफवाह है। चेकिंग पूरी कर ली गई है, ट्रेन से कोई बम बरामद नहीं हुआ है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्रवीण ने बताया कि हमें सुबह ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ट्रेन की चेकिंग करनी है। उन्हें पता चला है कि ट्रेन में कोई बम है। हमारा सामान ट्रेन के अंदर ही रखा हुआ है। पहले जान जरूरी है।

.

.

यहां बहुत गर्मी है। लोग काफी परेशान हो चुके हैं। यात्रियों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इन रेल गाड़ियों के अलावा माल गाड़ियां भी प्रभावित हुई हैं। फिरोजपुर-बठिंडा रेलवे सेक्शन पर उन माल गाड़ियों को पास के रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई, रेलवे अधिकारियों ने एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खाने-पीने के सामान की व्यवस्था की है। डॉग स्क्वाड बुलाकर रेलवे स्टेशन की भी जांच की जा रही है।

.