.
.
One Nigerian Based Narcotic Smauggler Arrested by the Police of Maqsoodan Police Distt. Jalandhar Rural and recoverd 1.5 kg of heroin
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर की मकसूदां पुलिस ने बीते दिनों आंतकियों द्वारा किये गए धमाकों से सबक सीखने के बाद अपनी कड़ी मुस्तैदी का एक बड़ा उदाहरण दिया है / मकसूदां पुलिस द्वारा की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का ही यह नतीजा है कि थाना मकसूदां व स्पेशल ब्रांच की टीम ने करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर लिया /
.
.
जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत माहल ने आज प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि एसपी बलकार सिंह, एसपी गुरमीत सिंह व डीएसपी बलविंदर इकबाल सिंह काहलों के दिशा निर्देशों पर थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह की अगुवाई में एसआई रघुनाथ सिंह ने पठानकोट चौक पर कड़ी नाकाबंदी की हुई थी /
.
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली से एक नाइजीरियन हेरोइन लेकर आ रहा है / इसी सूचना के आधार पर थाना मकसूदां की पुलिस ने अपनी टीम के साथ सरमस्तपुर पुल के नजदीक नाकाबंदी कर दी / इसी दौरान एक बस में से नाइजीरियन उतरा जिसके कंधे पर एक बड़ा बैग था /
पुलिस ने बस में से उतरे नाइजीरियन को रोका और उसकी तलाशी शुरू कर दी साथ ही उन्होंने स्पेशल ब्रांच के डीएसपी परमजीत सिंह को इस बात की सुचना दे दी / डीएसपी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचने और पुलिस पार्टी ने नाइजीरियन के बैग से तलाशी के दौरान मिली एक किलो 500 ग्राम हेरोइन को डीएसपी परमजीत सिंह को दिखा दी /
.
.
पुलिस ने आरोपी की पहचान केल्विन अमास इकबेनसन पुत्र अमास निवासी बेनिन सिटी नाइजीरिया जोकि इस समय दिल्ली में रह रहा है के रूप में की है / पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह साल 2016 में अपने भाई के दिल के इलाज के लिए दिल्ली आया था / जिसके बाद वह दिल्ली ही रुक गया और उसका भाई बहन बेंगलुरु रहने के लिए चले गए / जिसके बाद आरोपी नशा तस्करी के धंधे में पड़ गया /
.
फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों के बारे जाँच कर रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
One Nigerian Based Narcotic Smauggler Arrested by the Police of Maqsoodan Police Distt. Jalandhar Rural and recoverd 1.5 kg of heroin




































