PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के साथ लगते इलाके में Cambridge School की बस से भिड़ी दूसरी बस,

cambridge-school-bus-collided-with-another-bus-in-kapurthala-punjab

महिला केयरटेकर और कंडक्टर सहित कई बच्चे हुए घायल,

.

.

PTB Big Accident न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सुभानपुर सड़क मार्ग पर पड़ते गांव बूट के नजदीक आज यानि बुधवार की सुबह कैंब्रिज स्कूल की एक बस और प्रिंस बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं जबकि स्कूल बस का कंडक्टर और केयरटेकर महिला घायल हुई हैं। बादशाहपुर चौकी पुलिस कर्मी मनप्रीत सिंह ने बताया कि

.

.

प्रिंस बस के ड्राइवर मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला और कंडक्टर को सुभानपुर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। स्कूल बस ड्राइवर फरार है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कैंब्रिज स्कूल की बस (PB-08-KF-2453) और प्रिंस बस (PB-08-CW-0717) के बीच गांव बूट के नजदीक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों बसें सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई।

.

.

इस हादसे में स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बादशाहपुर चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मंजीत सिंह के अनुसार हादसे में स्कूल बस की केयरटेकर महिला और कंडक्टर घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी तरफ प्रिंस बस के ड्राइवर मंजीत सिंह को राउंड अप कर लिया है।

.

.