PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਜ਼ੋਨਲ ਯੁਵਕ ਮੇਲੇ ਵਿਚੋਂ ਜਿੱਤੀ ਰੱਨਰਅਪ ਟਰਾਫੀ, उत्तर भारत क्षेत्रीय बैटल ऑफ़ बैंड्स (NORTH INDIA REGIONAL BATTLE OF BANDS) -आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालं... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय पुस्तक मेले का सफल आयोजन किताबों से जुड़कर ज्ञान और पढ़ने की रुचि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर, जालंधर में मनाई दिवाली, एचएमवी में दीपावली प्रदर्शनी में छात्राओं की रचनात्मकता ने बिखेरी चमक, जीएनए यूनिवर्सिटी ने ‘प्रतिवाद 2026’ का सफलतापूर्वक किया आयोजन – युवा प्रतिभाओं को मिला अपनी प्रतिभा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर नोबेल पुरस्कार विजेताओं तक: एलपीयू में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति ... मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी, जीएनडीयू के ‘सी’ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, नौ पुरस्कार किए अपने ना... एचएमवी ने जीएनडीयू ज़ोनल यूथ फेस्टिवल 2026 में हासिल की सेकंड रनर्स-अप ट्रॉफी,

पंजाब : फिर हुआ स्कूल बस हादसा, कई बच्चे हुए घायल, लोगों ने बच्चों को निकाला,

punjab-ludhiana-jagraon-private-school-bus-collide-wall

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले के अधीन पड़ते जगराओं से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर कुछ दिन पहले शहर के सन्मति विमल जैन स्कूल की बस के हादसे के बाद भी स्कूल प्रशासन की आखें नहीं खुली और जिसके चलते आज एक और निजी स्कूल की बस ड्राइवर का कारनामा सामने आ गया। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल बस चला रहा था

.

.

और नियंत्रण खोकर एक दीवार के साथ बस को ठोक दिया, हालांकि इस हादसे में कुछ बच्चे को चोटें लगी, लेकिन गांव के आसपास के लोगों की सहायता से बस ड्राइवर को पकड़ कर जहां जमकर पीटा, वहीं बच्चों को बस से बहार भी निकला। बताया जा रहा है की इस दौरान ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था। ड्राइवर से जब पूछा की उसने शराब क्यों पी है तो उसने बताया कि उसने रात को शराब पी थी।

.

.

रात के समय कुछ शराब बच गई तो, उसने सुबह उठते पी ली, जिसके बाद वह गांव बर-साल से होते हुए अलग अलग 4 गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। जहां पर शराब का नशा ज्यादा होने के कारण बस डोलती हुई सीधे घर की दीवार के साथ जाकर टकरा गई। टक्कर की आवाज सुन कर गांव के घरों से बाहर आ गए। लोगो ने पहले बच्चों को बस से बाहर निकला, फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया।

.

.

ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत बस चालक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी जगराओं के निजी स्कूल की बस ड्राइवर ने नशे की हालत में बस को पेड़ में ठोक दिया था। इस हादसे में एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में कई बच्चे घायल भी हो गए थे।

.

.