PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, बाहर आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

delhi-cm-arvind-kejriwal-got-bail-party-workers-gave-him-warm-welcome-as-soon-as-he-came-out

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से रिहा हो गए हैं। जेल का बाहर आप नेता जश्न मना रहे हैं।दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों का अभिवादन किया। ‘तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने मेरा साथ दिया। मैं सही था, इसलिए बाहर आया।

.

.

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं देशविरोधी ताकतों से लड़ूंगा। इन लोगों ने मुझे जेल भेजा। मेरा हौंसला 100 गुणा बढ़ गया है। जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं, आपकी दुआओं के कारण आज मैं बाहर हूं। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए है।’आप नेता मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई से पहले तिहाड़ जेल के बाहर पटाखे फोड़ने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ में शामिल हुए।

.

delhi-cm-arvind-kejriwal-got-bail-party-workers-gave-him-warm-welcome-as-soon-as-he-came-out

.

रोड शो को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज हमारा देश नाजुक दौर से गुजर रहा है। केजरीवाल तो बहुत छोटी चीज हैं। केजरीवाल महत्वपूर्ण नहीं हैं, देश महत्वपूर्ण है। कुछ राष्ट्रविरोधी ताकतें देश को अंदर से कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। वे देश को बांटने और न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिश, ईडी और सीबीआई पर कब्जा किया जा रहा है।

.

.

उन्होंने कहा, ‘हमें ऐसी ताकतों से लड़ना होगा। मैं हमेशा इन ताकतों से लड़ता रहा हूं और भविष्य में भी ऐसा करता रहूंगा। मेरा शेष जीवन इसका प्रत्येक क्षण और मेरे खून की प्रत्येक बूंद मेरे देश के लिए समर्पित है।’मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनके परिवार के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।