PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

किताबें सुनकर पढ़ाई कर IAS अधिकारी बने नेत्रहीन अंकुरजीत सिंह संभालेंगे जालंधर नगर निगम में नए ADC का पदभार,

jalandhar-municipal-corporation-additional-commissioner-blind-ias-ankurjeet-singh-take-charge

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में नए नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर आईएएस अधिकारी अंकुरजीत सिंह होंगे। आज यानी बुधवार को वह जालंधर नगर निगम पहुंच कर चार्ज संभालेंगे। आपको बता दें कि अंकुरजीत सिंह मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर से संबंध रखते हैं। बीते दिनों मंत्री मंडल में बदलाव के बाद राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया था।

.

.

जिसमें जालंधर नगर निगम का चार्ज अंकुरजीत सिंह को दिया गया था। आज वह जालंधर पहुंचकर अपना कार्य शुरू करेंगे। हरियाणा के मध्यम वर्ग के परिवार से संबंध रखने वाले अंकुरजीत सिंह देख नहीं सकते, वे जब स्‍कूल में थे, तब उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे वह खोने लगे थे। जिसके बाद उन्हें एक दम से दिखना बंद हो गया था। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और भगवान द्वारा दी गई परिस्थिति से लड़े, जिसका नतीजा ये रहा कि वह IAS अधिकारी बने और अपने परिवार वह जिले का नाम रोशन किया।

.

.

जानकारी के अनुसार अंकुरजीत ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव के ही एक सरकारी स्कूल में की थी। अंकुरजीत को पढ़ाने में उनकी मां ने अहम रोल निभाया। वह अंकुर को सभी किताबें सुनाकर पढ़ाती थी। अंकुरजीत जब 12वीं के बाद आईआईटी फॉर्म भरा और उनका एडमिशन IIT रुड़की में हो गया था। वहां से अंकुर ने बी.टेक किया। अंकुरजीत के आईआईटी में कई दोस्त यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए उन्‍होंने भी तैयारी शुरू कर दी। अंकुर ने साल 2017 में UPSC की परीक्षा में 414 रैंक हासिल की थी।

.

.