PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के एक घर में हुआ जोरदार धमाका, घर में लगी आग, कर्मी झुलसे,

jalandhar-a-house-caught-fire-after-a-cylinder-blast-in-this-area

.

.

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर के अधीन पड़ते बाबूलाल सिंह नगर के साथ पढ़ते एरिया राज नगर में एक घर में अल सुबह भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लगी आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए।

.

.

इस भीषण आग में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी झुलस गए। घटना में दमकल विभाग विभाग के कर्मी रमन दीप सिंह और अभी गिल का चेहरा झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए पसरिचा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग सुबह 4 बजे के करीब लगी थी। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि घर में खिलौने का सामान पड़ा हुआ था।

.

.

.

इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। सूत्रों मुताबिक पता चला है की जिस समय घर में आग लगी उसे वक्त कोई भी घर में मौजूद नहीं था। घर में अधिक मात्रा में प्लास्टिक का सामान पड़ा होने के कारण देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटे घर के बाहर से ही दिखाई दे रही थी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

.

.