PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, PRTC की बस ने महिला को कुचला, लोगों ने किया जमकर हंगामा,

prtc-bus-driver-crushes-woman-in-jalandhar-causes-punjab

.

.

PTB न्यूज़ जालंधर : जालंधर के श्री गुरु रविदास चौक पर एक सरकारी पीआरटीसी बस चालक ने महिला को बस के नीचे कुचल दिया। इस हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने चौक पर रास्ता बंद करके जमकर नारेबाजी की जिसके कारण भारी जाम लग गया। बताया जा रहा है कि महिला ने सुबह 8 बजे पीआरटीसी बस में बैठकर बठिंडा जाने के लिए यात्रा शुरू की थी।

.

.

इसी दौरान बस चालक ने बस को महिला के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। हादसे में घायल महिला को ऑर्थोनोवा अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद लोग गुस्से में आ गए और श्री गुरु रविदास चौक पर रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने घटना के खिलाफ नारेबाजी की और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान जालंधर में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

.

.

हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने में 2 घंटे का समय लग गया। पीसीआर कर्मियों ने सूचना दी और जांच अधिकारी महिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच शुरू की और कहा कि महिला के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना को लेकर लोगों में नाराजगी और गुस्सा है और उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने समय पर मौके पर पहुंचने में देर की। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

.

.

.