PTB News

Latest news
CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार

इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी के बच्चों ने बड़े उत्साह से मनाया क्रिसमस डे,

students-of-pre-primary-wing-of-innocent-hearts-celebrated-christmas-with-great-enthusiasm

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के प्री-प्राइमरी में ‘क्रिसमस डे’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर नन्हें बच्चों के लिए ‘सांता क्रूज़ पार्टी’ का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे बच्चे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इस अवसर पर बच्चों की मेंटर्स ने भी सांता क्लॉज की वेशभूषा धारण कर बच्चों को टॉफियाँ बाँटी।

.

.

.

तत्पश्चात सबने मिलकर गीतों की धुन पर नृत्य किया। नन्हें बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को रंग-बिरंगे गुब्बारों, घंटियों, स्नोमैन व क्रिसमस ट्री से सजाया गया। कक्षाओं मेंटर्स ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई रोचक प्रसंगों की जानकारी दी।

.

.

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की राह पर चलने की शिक्षा दी और मानवता की रक्षा के लिए ही उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग व आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें प्रभु यीशु की दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए और सभी धर्मों को एक समान सम्मान देना चाहिए।

.

.

.