PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम,

innocent-hearts-school-conducted-an-orientation-program-for-the-parents-of-new-entrants-at-pre-primary

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में वर्ष 2025-26 के लिए नर्सरी में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-प्राइमरी के इंचार्जों द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों की जानकारी दी। बच्चों को टेंपरेरी आई कार्ड भी वितरित किए गए।

.

.

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में डॉ. आभा अरोड़ा (पब्लिश्ड ऑथर एंड अर्ली ईयर्स स्पेशलिस्ट एजुकेशनिस्ट एंड पेरेंटिंग कोच) ने माता-पिता के साथ ‘गुड पेरेंटिंग’ टिप्स साझा किए, जो उनके बच्चों की परवरिश के लिए मददगार साबित होंगे। उन्होंने अभिभावकों को नई शिक्षा पद्धति से अवगत करवाया। उन्हें बच्चों के भोजन की पोषक तत्वों की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया।

.

.

.

उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने की सलाह दी और माता-पिता के साथ कई एक्टिविटीज भी कीं, जो वे घर पर अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं। डायरेक्टर सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और बताया कि प्रारंभिक कक्षाएँ फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू की जाएँगी। इस अवधि के दौरान वे औपचारिक स्कूलिंग के लिए शिक्षण विधि के माध्यम से बच्चों को तैयार करेंगे।

.

.

.