PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Good News पंजाब के युवाओं के लिए, भगवंत मान सरकार ने फिर किया ऐलान,

punjab-government-announced-bumper-new-recruitments

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पंजाब सरकार ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान PSPCL में 4,864 और भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) और

.

.

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) द्वारा कुल 6,586 भर्तियां की गई हैं। आज यहां 35 सहायक इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इन कुल भर्तियों में से 4444 युवाओं को PSPCL तथा 782 को पीएसटीसीएल में सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती किया गया हैं। इसके अतिरिक्त, 1,360 लोगों को अनुकंपा के आधार पर भर्ती किया गया है।

.

उन्होंने कहा कि इन भर्तियों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा बिजली विभाग के मानव संसाधन को मजबूत करके प्रदेशवासियों को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवाएं सुनिश्चित करना है। आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 35 सहायक इंजीनियरों में से 22 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार के विशेषज्ञ हैं, जबकि 13 इलेक्ट्रिकल के विशेषज्ञ हैं।

.

.

प्रत्येक अभ्यर्थी से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनकी शैक्षिक योग्यता और विभाग में काम करने की उनकी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। रोजगार के अवसर प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में मार्च 2022 में सरकार बनने के बाद से अब तक 50,000 से अधिक नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।

.